‘लोकतंत्र खतरे में’, भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव – ON THE DOT


लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास में जिस तरह एडोल्फ हिटलर तानाशाह बना था, उसी तरह भाजपा भी सत्ता के केंद्रीकरण की दिशा में बढ़ रही है।

लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है, लेकिन मौजूदा समय में विपक्ष की आवाज दबाने और संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा नहीं की गई तो देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं.

सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी.

बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने, विपक्षी दलों पर दबाव बनाने और राजनीतिक असहमति को दबाने के आरोप भी लगाए। भाजपा की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles