नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें


डेस्क: नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक ऊँची इमारत के फ्लैट में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह एयर कंडीशनर (AC) में हुए विस्फोट को माना जा रहा है।

आग 21वीं से 22वीं मंजिल के बीच स्थित एक फ्लैट में भड़की और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। लपटें और धुआं आसपास के फ्लैटों तक फैल गया, जिससे पूरे टावर में दहशत फैल गई। निवासी जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की आधा दर्जन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था और हाई-राइज़ बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles