सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”


डेस्क : मुंबई में अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता सनी देओल ने अपने रिटायरमेंट को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने साफ संकेत दिया कि वह अभिनय से दूरी बनाने के मूड में नहीं हैं।

कार्यक्रम में जब उनसे रिटायरमेंट प्लान के बारे में सवाल पूछा गया, तो सनी देओल ने भावुक अंदाज में कहा कि फिल्मों में काम करते हुए और अलग-अलग किरदार निभाते हुए उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्यार और समर्थन मिलता है, वही उन्हें आगे काम करने की ताकत देता है।

सनी देओल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फैंस के इसी प्यार की वजह से वह एक अभिनेता के तौर पर इस पेशे को कभी नहीं छोड़ेंगे। उनके इस बयान पर वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों और सीटियों से उनका स्वागत किया।

इसी इवेंट में उन्होंने यह भी बताया कि उनका हमेशा से सपना रहा है कि उनका काम दुनिया भर में पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा लोग उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर देखें। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ जुड़ने को इसी दिशा में एक अहम कदम बताया।

फिल्म ‘इक्का’ में सनी देओल एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें वह करीब 29 साल बाद अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है और इसमें दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles