एयर मार्शल विक्रम गौर रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त

0

नई दिल्ली :  भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल विक्रम गौर को रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सैन्य मामलों के विभाग (DMA) में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही वह इस पद पर नियुक्त होने वाले भारतीय वायुसेना के पहले अधिकारी बन गए हैं।

एक अनुभवी लड़ाकू विमान पायलट के रूप में पहचान रखने वाले एयर मार्शल गौर ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह संयुक्त सचिव (एयर एंड स्टाफ ड्यूटीज) के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एयर ऑफिसर कमांडिंग के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

एयर मार्शल गौर को विभिन्न लड़ाकू विमानों पर 3,200 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। इनमें सुखोई-30 एमकेआई (Su-30MKI) जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान भी शामिल हैं। उनकी नियुक्ति को रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों से जुड़े प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।