लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए छात्र कूदे, कई फंसे


डेस्क। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में पुरनिया चौराहे के पास लोक सेवा आयोग के पीछे एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते कुछ पल में आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने दमकल को सूचना दी। आग की लपटें देख आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। कई छात्रों ने कूद कर जान बचाई। राहत-बचाव कार्य जारी है। सूचना पर हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म सहित 14 गाड़ियां अग्निशमन कार्य कर रही। एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन और डीएम विशाख भी पहुंचे हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंच गए हैं।

फायर ब्रिगेड लगातार आग पर काबू पाने की कर रही है कोशिश

अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग सेंटर में रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे भवन में तेजी से धुआं फैल गया जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कोचिंग सेंटर में उस समय बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। आग की लपटें और धुआं फैलते देख छात्रों में भगदड़ मच गई। हर तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई के फंसे होने की सूचना है।

कई वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहा और प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी से काम करती रहीं। घटनास्थल पर एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र और एडीएम सिटी सहित अलीगंज और मड़ियांव थाने की पुलिस टीमें मौजूद रहीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के अलीगंज में हुई इस दर्दनाक आग की घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायल छात्रों को समुचित और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन को हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरतने और राहत कार्यों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की हार्दिक कामना की और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles