महिला एशिया कप फाइनल: खिताब के लिए भारत और श्रीलंका आमने-सामने

0

स्पोर्ट्स डेस्क : महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप फाइनल में पिछली भिड़ंत 2024 में हुई थी। उस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 165 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया था।

भारतीय टीम इस बार आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है। भारत अब तक सात बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुका है। वहीं, श्रीलंका की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश में है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी।

श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति।