भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया – ON THE DOT


स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में अफगानिस्तान ने गुरबाज की शतकीय पारी की बदौलत 25ओवर में 194 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 13 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। भारत ने पहले वनडे में 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 84 रन बनाए।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है। अफगानिस्ता ने बारिश से प्रभावित मैच में भारत के सामने 195 रनों का टारगेट रखा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। रोहित रन आउट हुए। उन्होंने 16 गेंद में 16 रन बनाए। ईशान किशन ने 22 गेंद में 34 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 15 गेंद में 12 रन बनाए।

भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और अफगानिस्तान को 24.5 ओवर में 194 रनों पर समेट दिया। भारत की ओर से डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए। बारिश के कारण टॉस में तीन घंटे 45 की देरी हुई, जिसकी वजह से मैच 25-25 ओवर का कर दिया गया। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। अफगानिस्तान ने पांच ओवर के पावरप्ले में 27 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाए। गुरनूर ने दूसरे ओवर में इब्राहिम जादरान (1) का शिकार किया। अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में सेदिकुल्लाह अटल (0) और पांचवें ओवर में रहमत शाह (4) को अपने जाल में फंसाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles