डेस्क : पर्सनल केयर ब्रांड VI-JOHN ने अफोर्डेबल ग्रूमिंग सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए VI-JOHN Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया है। इसकी कीमत 20 रुपये रखी गई है। कंपनी का लक्ष्य शहरी के साथ-साथ अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजार के उपभोक्ताओं तक किफायती शेविंग उत्पाद पहुंचाना है।
कंपनी के मुताबिक, नया रेजर दो सुपर-शार्प जापानी ब्लेड से लैस है। इसमें शेविंग के दौरान त्वचा को बेहतर आराम देने के लिए एलोवेरा लुब्रिकेशन स्ट्रिप भी दी गई है। इसके अलावा, लंबे एर्गोनोमिक हैंडल को बेहतर ग्रिप और शेविंग के दौरान नियंत्रण के लिए डिजाइन किया गया है।
VI-JOHN का कहना है कि नया उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं की शेविंग आदतों और जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कंपनी के अनुसार, भारतीय बाजार में कीमत, सुविधा और भरोसेमंद प्रदर्शन अभी भी खरीदारी के प्रमुख आधार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ऐसे उपभोक्ताओं को लक्ष्य बनाया है, जो फिलहाल सामान्य और बेसिक शेविंग उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं।
VI-JOHN ग्रुप के जीएम मार्केटिंग आशुतोष चौधरिए ने कहा कि कंपनी का मानना है कि बेहतर गुणवत्ता वाले ग्रूमिंग उत्पाद हर उपभोक्ता तक पहुंचने चाहिए। उन्होंने कहा कि शेविंग भारत में लाखों पुरुषों की रोजमर्रा की जरूरत है और कंपनी ने ऐसे उत्पाद की जरूरत महसूस की, जो आराम के साथ किफायती भी हो।
उन्होंने कहा कि Shave Pro Twin Blade Razor के जरिए कंपनी गुणवत्ता, बेहतर प्रदर्शन और किफायती कीमत का संयोजन उपभोक्ताओं को देना चाहती है। यह लॉन्च कंपनी की भारतीय शेविंग बाजार में अपनी पहुंच और उत्पाद पोर्टफोलियो को विस्तार देने की रणनीति का हिस्सा है।








