ओटीटी पर ‘अल्फा’ का इंतजार खत्म, अगस्त में नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

0

डेस्क : अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अगस्त में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक रिलीज तारीख का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है।

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला-केंद्रित फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी अहम भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देती हैं। इसके अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और आर. माधवन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों का अच्छा ध्यान आकर्षित किया। अब इसके डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएटर रन पूरा होने के बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

हालांकि, निर्माता यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक OTT रिलीज की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को अंतिम घोषणा का इंतजार रहेगा।