साई सुदर्शन की 132 रन की पारी, भारत-ए का स्कोर 218/4 – ON THE DOT


स्पोर्ट्स डेस्क : भारत-ए के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ दिया। सुदर्शन ने 175 गेंदों पर 132 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 19 चौके शामिल रहे। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का नौवां शतक है।

सुदर्शन की इस दमदार पारी की बदौलत भारत-ए ने पहली पारी में 4 विकेट पर 218 रन बना लिए हैं। इस समय कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद क्रीज पर मौजूद हैं। टीम की ओर से आयुष पांडे ने 25 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 12 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन का योगदान दिया।

यह मैच का पहला दिन है और वर्तमान में दूसरा सत्र खेला जा रहा है।

इस मैच से पहले तक साई सुदर्शन ने 40 फर्स्ट क्लास मैचों की 68 पारियों में 2672 रन बनाए थे। उनके नाम 8 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज थे। उनका औसत 39.29 रहा है, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 213 रन है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles