अमेरिका ने कर दिया ईरान पर हमला, युद्ध और खूनी हुआ; परमाणु बम तक की आशंका

0

डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर बड़ा हमला कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ईरान के केशम द्वीप पर हमला हुआ है। खास बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह संकेत दिए थे कि ईरान के आठ समझौता हो सकता है। ऐसे में इसे ट्रंप का बल्फ गेम कहा जा सकता है।

रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका ने इस हमले को पूरी तरह गुप्त तरीके से अंजाम दिया है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि अमेरिका युद्ध शुरू करने का कोई इशारा नहीं देना चाहता था। हमले के बाद द्वीप पर कई धमाकों की खबर है।

ट्रंप ने किया था इनकार

इससे पहले सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया था कि कच्चे तेल की कीमतें लगभग 10 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई हैं और इसीलिए ईरान समझौता करना चाहता है। उन्होंने लिखा कि तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट आई है क्योंकि लोगों को लगता है कि ईरा के साथ कोई युद्ध नहीं होगा। ईरान जल्द से जल्द समझौता चाहता है। ऐसा हो भी सकता है।

इसके साथ ही सोमवार को ट्रंप ने एक बयान में भी कहा था कि वे ईरान पर हमला नहीं करेंगे। इस सवाल के जवाब में कि क्या वे मंगलवार को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान के खिलाफ नए हमलों पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने पत्रकारों से कहा था, “नहीं।”

तेल के दाम फिर बढ़े

केशम द्वीप पर हमला किए जाने की रिपोर्ट सामने आते ही मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इस हमले से 8 महीने से जारी संघर्ष के और गहराने और पश्चिम एशिया से तेल सप्लाई में रुकावट की चिंताएं बढ़ गई है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 48 सेंट की बढ़त के साथ 105.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड भी चढ़कर 96.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया।