Mahalaxmi Express Robbery: मुंबई से कोल्हापुर जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस में रविवार आधी रात को चोरी की घटना सामने आई है। सिग्नल सिस्टम में गड़बड़ी कर आधी रात को चोरों ने महालक्मी ट्रेन की खिड़की से महिलाओं के सोने के गहने लूट लिए। हालांकि अब केस दर्ज हो गया है।
मुंबई: मुंबई से कोल्हापुर जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस में रविवार आधी रात को डकैती की घटना सामने आई है। डकैतों ने सिग्नल सिस्टम में गड़बड़ी कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय ट्रेन में सवार यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर लुटेरों ने अपना हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन लोणंद-सालपा के बीच पहुंची। तब डकैतों ने पहले सिग्नल व्यवस्था को प्रभावित किया ( सिनल का एक वायर काटा) और फिर ट्रेन की खिड़की से कुछ महिलाओं के गहने लूट लिए। डकैती एस-1 और एस-3 डिब्बे की खिड़की से हुई। आधी रात को हुई इस घटना से यात्रियों में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अब FIR दर्ज हो गया है।









