पटना । दीपावली-छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इसी क्रम में लुधियाना और पूर्व मध्य रेल के सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया एवं गया स्टेशनों के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। लुधियाना-सहरसा-लुधियाना पर्व विशेष ट्रेन( 04656/04655) मानसी- बरौनी-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते लुधियाना से 06, 09 एवं 11 नवंबर को शाम 17.35 बजे से परिचालित होगी।
वहीं, 08, 11 एवं 13 नवंबर को सहरसा से 03.50 बजे सुबह खुलेगी। वहीं, लुधियाना-दरभंगा-लुधियाना पर्व विशेष (गाड़ी संख्या 04662/04661) ट्रेन समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 04662 लुधियाना-दरभंगा पर्व विशेष ट्रेन लुधियाना से 07, 10 एवं 11 को सुबह साढ़े 6 बजे खुलेगी । वापसी में 08, 11 एवं 12 नवंबर को दरभंगा से दोपहर 1 बजे खुलकर अगले दिन शाम 05.10 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
गया-लुधियाना के बीच पर्व विशेष ट्रेन
लुधियाना-गया-लुधियाना पर्व विशेष ट्रेन का परिचालन डीडीयू-वाराणसी -आलमनगर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते होगा। गाड़ी सं. 04664 लुधियाना-गया पर्व विशेष ट्रेन लुधियाना से 12 नवंबर को सुबह 06.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 08.00 बजे गया पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह गाड़ी सं. 04663 गया-लुधियाना पर्व विशेष ट्रेन 13 नवंबर को गया से सुबह 11 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 12.50 बजे लुधियाना पहुंचेगी ।
वहीं सरहिंद-सहरसा-अम्बाला कैंट अनारक्षित पर्व विशेष ट्रेन 04528/04527) का परिचालन होगी। गाड़ी सं. 04528 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित पर्व विशेष ट्रेन सरहिंद से 05, 09 एवं 12 नवंबर को दिन में 11.25 बजे खुलकर अगले दिन शाम 5 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 04527 सरहसा-अम्बाला कैंट अनारक्षित पर्व विशेष ट्रेन 06, 10 एवं 13 नवंबर को सहरसा से रात सवा 7 बजे खुलकर अगले दिन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 10.20 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी।
लुधियाना कोलकाता ट्रेन गुजरेगी हाजीपुर मार्ग से
लुधियाना-कोलकाता-लुधियाना पर्व विशेष ट्रेन का परिचालन झाझा-किउल-बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते होगी। गाड़ी सं. 04666 लुधियाना-कोलकाता पर्व विशेष ट्रेन लुधियाना से 06 नवंबर को सुबह 06.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05.55 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 09.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।









