केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती; एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

0

नई दिल्ली :  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। उन्हें बेचैनी महसूस होने के बाद गुरुवार शाम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी कई जांचें कीं।

एम्स की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है और उन्हें हृदय रोग विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

बेचैनी के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती

जेपी नड्डा को गुरुवार शाम बेचैनी महसूस हुई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। चिकित्सकों ने आवश्यक जांचों के बाद उन्हें निगरानी में रखने का फैसला किया। एम्स के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।

हृदय रोग विभाग में चिकित्सकों की निगरानी

एंजियोग्राफी के बाद नड्डा को एम्स के हृदय रोग विभाग में भर्ती रखा गया है। डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल की ओर से फिलहाल किसी गंभीर स्थिति की जानकारी नहीं दी गई है।

जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के साथ रसायन एवं उर्वरक मंत्री भी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।