[ad_1]
नई दिल्ली। विराट कोहली मैदान पर काफी एग्रेसिव रहते हैं, यह बात हर कोई जानता है। शुक्रवार, 23 मई की रात उनका यह एग्रेसिव अंदाज आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नजर आया। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बैटिंग करते हुए 256 रनों का टारगेट दिया था। इस रनचेज के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच नोकझोंक देखने को मिली। फैंस को लगा कि यह एक नॉर्मल बैंटर है, खिलाड़ी अकसर मैदान पर एक दूसरे की टांग खींचते हुए दिखाई देते हैं, मगर मामले ने तूल तब पकड़ी जब मैच के बाद विराट कोहली ने ट्रैविड हेड से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। फिर फैंस में जिज्ञासा पैदा हुई कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो विराट कोहली इतने नाराज हो गए।
हर किसी ने टीवी पर देखा कि जब सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का चौथा ओवर डाल रहे शिवांग कुमार की पिटाई वेंकटेश अय्यर कर रहे थे तो विराट कोहली ट्रेविस हेड से कुछ कहते हुए नजर आ रहे थे। वह बार-बार कुछ इशारे कर रहे थे। मगर इस नोकझोंक की शुरुआत इससे एक ओवर पहले हुई थी।
ट्रेविस हेड ने की थी शुरुआत
पारी का दूसरा ओवर लेकर आए पैट कमिंस की पहली गेंद पर विराट कोहली ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया था। यह चौका कोहली के बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगकर गया था। ऐसे में हेड ने विराट कोहली को इस पर टोंट मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है। वहीं जब फील्डिंग बदल रही थी तब भी ट्रेविस हेड ने विराट कोहली के पास जाकर कुछ कहा।
This was the moment where virat was furious at Head.
Maybe that outside off edge comment of head got into kohli’s head and maybe kohli is still frustated as it was the only weakness that he failed to correct. pic.twitter.com/YncbkdIr3M— aryan (@aryan_1825) May 22, 2026
विराट कोहली को ऐसे बैंटर पसंद है। जब भी वह कोई बड़ा टारगेट चेज कर रहे होते हैं तो उन्हें इस तरह के एग्रेशन की जरूरत होती है। वह अकसर अपने बल्ले से इसका जवाब देते हैं।
मगर आरसीबी के मैच के दौरान कुछ अलग नजारा दिखा। चौथा ओवर लेकर आए शिवांग कुमार की पिटाई जब वेंकटेश अय्यर कर रहे थे तो विराट कोहली ट्रेविस हेड को जवाब देते हुए नजर आए।
कोहली ने ट्रेविस हेड को बॉलिंग करने यहां तक उन्हें इंपैक्ट सब बनकर मैदान छोड़ने तक को कह दिया। इस आईपीएल में हेड ने काफी कम मैचों में फील्डिंग की है, वह अधिकतर इंपैक्ट सब के रूप में खेले हैं।
ट्रेविस हेड यहीं नहीं रुके। सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि कोहली ने जो हेड को बॉलिंग करने का टोंट मारा था, उसका जवाब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने विराट के आउट होने पर दिया। हेड ने कहा कि ‘दोस्त तुम तो मेरे बॉलिंग करने आने से पहले आउट हो गए।’
शायद यह बात विराट कोहली को पसंद नहीं आई जिस वजह से उन्होंने मैच के बाद ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया।
[ad_2]








