अमेरिकी विदेश मंत्री ने PM मोदी को बुलाया वाइट हाउस, रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा


नई दिल्लीः भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। मार्को रूबियो ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित अन्य सीनियर अफसर भी मौजूद थे।

भारत-अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए काम करते रहेंगेः पीएम मोदी

मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत करके मुझे खुशी हुई। हमने भारत-US व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

पीएम मोदी-मार्को रूबियों की मीटिंग में किन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने X पर मीटिंग की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए मार्को रूबियो के साथ शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। हमने सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्रों में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तौर-तरीकों पर सार्थक चर्चा की – ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों राष्ट्रों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र व खुले इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाते हैं। भारत और अमेरिका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार है!

किस उम्मीद में भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री

इससे पहले, सर्जियो गोर ने बताया था कि ट्रंप 2.0 के सबसे महत्वपूर्ण दौरों में से एक माने जा रहे इस भारत दौरे पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो एक स्पष्ट संदेश लेकर आए हैं। 21वीं सदी में अमेरिका की सफलता के लिए भारत अपरिहार्य बना हुआ है। रणनीतिक साझेदारियों की असली परीक्षा यह है कि दोनों पक्ष मतभेदों को कैसे सुलझाते हैं और साझा आधार को कैसे बढ़ाते हैं। व्यापार, प्रौद्योगिकी, एआई और आपूर्ति शृंखलाओं से लेकर रक्षा और ऊर्जा तक, वाशिंगटन और नई दिल्ली को अलग-अलग रहने की तुलना में साथ मिलकर कहीं अधिक लाभ होगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री का भारत में कार्यक्रम

  • अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने रुबियो के चार दिवसीय भारत दौरे का कार्यक्रम जारी किया है।
  • इसके अनुसार, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मार्को रूबियो रविवार, 24 मई को सुबह 11:30 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
  • इसी दिन शाम 6 बजकर 20 मिनट पर वह अमेरिकी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।



Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles