भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर


India A vs Sri Lanka A Final: इंडिया ए ने वनडे सीरीज ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली है। तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रनों से रौंदा। भारत ए ने दांबुला में 378 रनों का टारगेट रखा। जवाब में श्रीलंका ए की पारी 47.1 ओवर में 311 को रनों पर सिमटी। यश ठाकुर, विपराज निगम ने तीन-तीन जबकि अनुकूल रॉय ने दो शिकार किए। इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी 94 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 67 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में 39 रन बनाकर मैच को अच्छे से फिनिश किया।

श्रीलंका ए की पारी

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अविष्का फर्नांडो चौथे ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 3 गेंदों में 3 रन बनाए। यश ठाकुर ने फर्नांडो को गायकवाड़ के हाथों लपकवाया। ठाकुर ने पांचवें ओवर में निरोशन डिकवेला को बोल्ड किया। उन्होंने 17 गेदों में 25 रन बटोरे, जिसमें चार चौके और एक सिक्स है। ठाकुर ने दसवें ओवर में नुवानिडू फर्नांडो (21 गेंदों 21) का शिकार किया। सदीरा समरविक्रमा फिफ्टी जड़कर आउट हुए। उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौकों के जरिए 52 रन बटोरे। उन्हें अशोक शर्मा ने 18वें ओवर में पवेलियन भेजा।

149 के स्कोर तक श्रीलंका की आधी टीम ढेर हो गई। विपराज निगम ने 21वें ओवर में रविन्दु फर्नांडो (19) को अपने नाम जाल में फंसाया। कप्तान तिलक वर्मा ने कप्तान सहान अराचिगे को आउट किया। उन्होंने 40 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन जुटाए। उन्होंने 26वें ओवर में ठाकुर को कैच थमाया। विजयकांथ व्यासकांथ ने 34 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। उन्हें अनुकूल रॉय ने 37वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वानुजा सहान ने 69 गेंदों में 62 रन बटोरे, जिसमें पांच चौके हैं। दुलाज समुदिता ने 11 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद शिराज 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इंडिया ए की पारी

टॉस हारने के बाद इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 3 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने पूरा कर लिया था। 6.3 ओवर में ही 100 रन भी दोनों ने जोड़ लिए थे। इस दौरान वैभव ने महज 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। वे 29 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हुए। उस गेंद पर छक्का लगता तो वे संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक जड़ने वाले लिस्ट ए क्रिकेटर बन जाते। धक्का-मुक्की भूलकर वैभव सूर्यवंशी इस बार बल्ले से बरसे और श्रीलंका के खिलाफ 18 चौके-छक्के जड़ दिए। पिछले मैच में उन्होंने धक्का-मुक्की की थी। प्रियांश आर्या 29 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। 6 चौके और एक छक्का उन्होंने अपनी पारी में लगाया। दुलज समुदिता ने उनको वियासकांत के हाथों कैच आउट कराया।

मोहम्मद शिराज ने ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड किया। इस तरह भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। 51 गेंदों में 40 रन 2 चौके और एक छक्के की मदद से गायकवाड़ ने बनाए। 70 गेंदों में तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीरीज में उनका चौथा अर्धशतक है। कमाल की बल्लेबाजी उन्होंने इन पांच मैचों में की है। वे इस ट्राई नेशन सीरीज में कप्तान भी हैं। कुमार कुशाग्र के रूप में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। वे 39 गेंदों में 36 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। 3 चौके और एक छक्का इस पारी में उन्होंने जड़ा। रविंदु फर्नांडो ने उन्हें lbw आउट किया। तिलक वर्मा ने फाइनल मैच में 90 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। 4 चौके और एक छक्का अपनी इस पारी में उन्होंने जड़ा। वनुजा सहन ने उन्हें अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच आउट कराया और भारत को पांचवां झटका दिया।

रविंदु फर्नांडो ने सूर्यांश शेड्गे को भी बोल्ड कर दिया। वे 6 गेंदों में सिर्फ दो रन बना सके। कुछ इसी तरह कुमार कुशाग्र भी आउट हुए थे।

IND A vs AUS A Score

India A Score- 377/9 (50 ओवर)

Sri Lanka A Score- 311/9 (47.1 ओवर)

इंडिया A की प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विपराज निगम, अशोक शर्मा और यश ठाकुर

श्रीलंका A की प्लेइंग इलेवन

निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles