स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और जापान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला मुकाबला जापान के आईची में खेला जा रहा है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में जापानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।
भारतीय महिला टीम इस प्रतियोगिता की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने वर्ष 2023 के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा भारतीय टीम आठवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जीतने के बाद इस टूर्नामेंट में पहुंची है। टीम से एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।
भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि मेजबान जापान की कमान माई यानागिदा के हाथों में है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि भारत और जापान के बीच महिला क्रिकेट में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है।
भारत की प्लेइंग-11: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, जी कमालिनी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।
जापान की प्लेइंग-11: माई यानागिदा (कप्तान), हारुना इवाकी, अकारी निशिमुरा, एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफोर्ड, आयुमी फुजीकावा, हिनासे गोटो, एरिका टोगुची-क्विन और नोनोहा यासुमोटो।








