डेस्क : देशभर में घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए 10 अक्टूबर को राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सिलेंडर पुराने दाम पर ही उपलब्ध रहेगा। वहीं, 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भी आज कोई नया बदलाव नहीं हुआ है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें जून 2026 के बाद से स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, 1 अक्टूबर को व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर असर पड़ सकता है।
प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
10 अक्टूबर 2026 को उपलब्ध दरों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध है। जयपुर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपये है।
गौरतलब है कि घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा अलग-अलग की जाती है। ऐसे में व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ा है।








