डेस्क : टीवी और फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री एवं मिमिक्री कलाकार आशा सिंह जायसवाल का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने की। अभिनेत्री के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
आशा सिंह जायसवाल ने लंबे समय तक फिल्म और टेलीविजन में काम किया और अपने अभिनय के साथ-साथ मिमिक्री के लिए भी पहचान बनाई। वह पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ से भी जुड़ी रही थीं।
अभिनेत्री के निधन के बाद उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर मां को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए पलों को याद किया और उनके जाने पर दुख व्यक्त किया।
आशा सिंह जायसवाल के निधन की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। उनके लंबे करियर और मनोरंजन जगत में योगदान को याद किया जा रहा है।








