‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहले दिन भौकाल, 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम

0

डेस्क : पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से जबरदस्त उत्साह था, जिसका असर पहले दिन की कमाई पर साफ नजर आया।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 29.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह 2026 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म को पहले दिन 11,135 शो मिले।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की खास बात यह है कि फिल्म ने बड़े स्टार्स वाली फिल्मों के बीच अपनी मजबूत जगह बनाई है। इसकी ओपनिंग ने ‘सैयारा’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं। अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन समेत पूरी स्टारकास्ट ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाया है।

फिल्म की मजबूत शुरुआत को देखते हुए अब नजर इसके पहले वीकेंड के कलेक्शन पर है। अगर यही रफ्तार जारी रहती है तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर सकती है।