पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला, आरोपी अनीश गिरफ्तार

0

पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय और पटना हाईकोर्ट को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश कुमार को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर धमकी भरे संदेश भेजने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जयपुर पहुंचकर अनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी देने के पीछे उसका मकसद क्या था। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां धमकी भेजने के इस्तेमाल किए गए माध्यम और उसके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।