रणबीर कपूर का ‘लव एंड वॉर’ वाला अंदाज वायरल, पहले लुक में हाथ पर खून के निशान

0

डेस्क : संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आया है, जिसमें उनका दमदार और आक्रामक अंदाज नजर आ रहा है। सामने आए पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और चश्मा पहना है, जबकि उनके हाथ पर खून के निशान नजर आ रहे हैं।

पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, ‘वो रुतबा, वो रब, वो जुनून!’ रणबीर का यह अंदाज सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई प्रशंसकों ने उनके लुक की तुलना फिल्म ‘एनिमल’ के किरदार से की। हालांकि, फिल्म में रणबीर का किरदार कैसा होगा, इसे लेकर निर्माताओं ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

पहली बार साथ नजर आएंगे रणबीर, आलिया और विक्की

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली इससे पहले फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर सीमित जानकारी सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म की पृष्ठभूमि प्रेम और युद्ध से जुड़ी है। रणबीर और विक्की के किरदारों को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन इनकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

2027 में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘लव एंड वॉर’ को लेकर निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख 21 जनवरी 2027 तय की है। फिल्म के पहले लुक के सामने आने के बाद अब दर्शकों को इसके अगले पोस्टर और ट्रेलर का इंतजार है। रणबीर कपूर के नए लुक ने फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है।