सपा प्रमुख को सीएम योगी की नसीहत, बोले—कार्यकर्ताओं की भाषा पर रखें नियंत्रण


डेस्क :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बेटी के प्रति अपमानजनक भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है और समाज में इसके लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

सीएम योगी शनिवार को आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने लगभग 955 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसी दौरान उन्होंने यह मुद्दा उठाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी व्यक्ति या परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और मर्यादा में रखना चाहिए। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने लोगों की भाषा और व्यवहार पर नियंत्रण जरूरी है।

सीएम योगी ने कहा, “बेटी, बेटी होती है। बेटी का सम्मान होना चाहिए। गांव की बेटी सबकी बेटी होती है और गांव की बहन सबकी बहन होती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के कार्यकर्ता गलत भाषा का प्रयोग करते हैं तो संबंधित नेतृत्व की जिम्मेदारी बनती है कि वह उन्हें संस्कारित करे और सही दिशा दिखाए।

इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म है। विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और प्रशासन द्वारा मामले में कार्रवाई की बात कही गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles