भारतीय सेना को नया नेतृत्व: धीरज सेठ बनेंगे नए आर्मी चीफ


डेस्क : केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के नए प्रमुख (Chief of Army Staff) के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की नियुक्ति की है। वह 30 जून 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ वर्तमान में उप सेना प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें सेना प्रमुख के पद पर पदोन्नत किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। अपने लगभग चार दशक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कमान, ऑपरेशनल और रणनीतिक जिम्मेदारियां निभाई हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, वह 30 जून की दोपहर को पदभार ग्रहण करेंगे और उसी दिन वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

रक्षा क्षेत्र के जानकारों के अनुसार, उनकी नियुक्ति को सेना में निरंतरता और अनुभव आधारित नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles