अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी


डेस्क : अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपनी चर्चित फिल्म गदर: एक प्रेम कथा को लेकर कहा है कि यह फिल्म अपनी सादगी, मजबूत कहानी और भावनात्मक जुड़ाव के कारण दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि फिल्म में न तो अनावश्यक ग्लैमर था और न ही अत्यधिक तकनीकी प्रभाव, फिर भी इसने इतिहास रच दिया।

अमीषा पटेल ने हालिया बातचीत में कहा कि गदर की सबसे बड़ी ताकत उसकी कहानी और किरदारों की सच्चाई थी। उन्होंने कहा कि फिल्म में किसी प्रकार की “ओवर-सेक्सुअलाइजेशन” या अतिरिक्त दिखावे का सहारा नहीं लिया गया, बल्कि पात्रों को उनके वास्तविक रूप में प्रस्तुत किया गया।

अभिनेत्री के अनुसार, उनके किरदार सकीना को भी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि सकीना का पूरा लुक परंपरागत और मर्यादित रखा गया, जिसमें सिर से लेकर शरीर तक सादगी बनी रही। अमीषा ने यह भी कहा कि उस दौर में भी कहानी को ही प्राथमिकता दी गई थी, न कि विजुअल इफेक्ट्स या भव्यता को।

उन्होंने जोर देकर कहा कि गदर जैसी फिल्में इस बात का प्रमाण हैं कि मजबूत विषयवस्तु और भावनात्मक जुड़ाव के दम पर बिना किसी अत्यधिक तकनीकी या ग्लैमरस प्रस्तुति के भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

गदर: एक प्रेम कथा वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी और यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल मानी जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles