जब ड्रेस कोड बना वजह, आमिर खान ने बीच में ही छोड़ दिया कॉलेज


मुंबई : अभिनेता आमिर खान के कॉलेज जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प प्रसंग सामने आया है। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने एक साक्षात्कार में बताया कि एक बार शॉर्ट्स पहनकर कॉलेज आने पर शिक्षक ने आमिर खान को कक्षा से बाहर निकाल दिया था। इस घटना के बाद उन्होंने कॉलेज दोबारा नहीं जाने का निर्णय लिया और फिल्मी दुनिया की ओर अपना रुख कर लिया।

विंदू दारा सिंह ने बताया कि वह और आमिर खान एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। मानसून के दौरान एक दिन आमिर खान शॉर्ट्स और चप्पल पहनकर कॉलेज पहुंचे। उस समय उनका यह पहनावा असामान्य माना गया, जिससे सहपाठी भी हैरान रह गए। पूछे जाने पर आमिर ने कहा कि रोज बारिश में कपड़े भीग जाते हैं, इसलिए उन्होंने इस बार शॉर्ट्स पहनकर आने का फैसला किया।

विंदू के अनुसार, जब शिक्षक कक्षा में पहुंचे तो उन्होंने आमिर के पहनावे पर आपत्ति जताई और उनसे इस तरह के कपड़े पहनकर आने का कारण पूछा। आमिर ने बारिश का हवाला देते हुए अपनी बात रखी, लेकिन शिक्षक संतुष्ट नहीं हुए और उन्हें कक्षा से बाहर जाने के लिए कह दिया।

बताया जाता है कि इस घटना से आहत होकर आमिर खान ने कॉलेज छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अपने चचेरे भाई और फिल्म निर्देशक मंसूर खान के साथ सहायक के रूप में काम करना शुरू किया। आगे चलकर उन्होंने अभिनय और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और हिंदी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में अपनी पहचान बनाई।

आमिर खान ने पहले भी स्वीकार किया है कि पढ़ाई की तुलना में उनकी रुचि खेल और नाट्य गतिविधियों में अधिक थी। उन्होंने यह भी कहा था कि बारहवीं के बाद उन्होंने पूरी तरह फिल्मों को अपना करियर बनाने का निर्णय लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles