‘हनुमान अंश’ के नाम पर स्वतंत्र दावेदारी नहीं चलेगी, निर्माताओं ने किया अधिकारों का स्पष्टीकरण

0

डेस्क : आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर इसके निर्माताओं ने फिल्म के अधिकारों और आधिकारिक प्रतिनिधित्व के संबंध में महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी स्वम्भु मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अकेले फिल्म की ओर से निर्णय लेने, व्यावसायिक समझौते करने अथवा स्वतंत्र रूप से उसका प्रतिनिधित्व करने का अधिकार नहीं रखता है।

प्रोडक्शन हाउस के अनुसार, फिल्म के चार आधिकारिक निर्माता नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नागर हैं। फिल्म से जुड़े थिएटर, ओटीटी, टेलीविजन, म्यूजिक, गेमिंग और लाइसेंसिंग सहित सभी अधिकार निर्माताओं के बीच हुए आपसी समझौतों के अनुसार संचालित किए जाएंगे।

फिल्म के आधिकारिक कामकाज और संवाद व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नम्रता जी सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पब्लिक रिलेशन्स, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और रणनीतिक साझेदारियों से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे।

निर्माताओं ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और तकनीकी टीम के सदस्यों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत फिल्म के नाम पर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम, इंटरव्यू, पॉडकास्ट, यूट्यूब शो अथवा प्रचार गतिविधि में भाग लेने से पहले अधिकृत टीम की अनुमति लेना आवश्यक होगा। साथ ही फिल्म के नाम, क्रेडिट और बौद्धिक संपदा अधिकारों के अनधिकृत इस्तेमाल पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

गौरतलब है कि ‘हनुमान अंश’ संत नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में एक ऐसे युवक की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है, जो व्यक्तिगत दुख और जीवन से जुड़े सवालों के बीच आध्यात्मिक सत्य की तलाश में निकलता है।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बनी चर्चा और इसकी व्यावसायिक सफलता के बीच निर्माताओं का यह बयान फिल्म के अधिकारों, प्रबंधन और आधिकारिक प