[ad_1]
आज का मौसम 23 मई 2026: देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 17 राज्यों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
IMD के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत समेत प्रायद्वीपीय इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली: (23 मई-26 मई): दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल 25 मई तक राज्य में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके लग सकते हैं। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
- उत्तर प्रदेश (23-28 मई- भीषण लू का अलर्ट): बांदा, चित्रकूट, महोबा, राठ, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, इटावा, कन्नौज, मिर्जापुर समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी के गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़,बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी जिलों में 28 मई तक भीषण लू का अलर्ट है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
- बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट (23-28 मई): मौसम विभाग ने बिहार में 25 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 तक गरज-चमक का भी अनुमान है। राजधानी पटना को 25 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं IMD ने दरभंगा, मधुबनी, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में 24-25 मई को आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम?
| शहर | अधिकतम तापमान (23 मई) | न्यूनतम तापमान (23 मई) |
| दिल्ली | 40°C | 28°C |
| मुंबई | 33°C | 30°C |
| चेन्नई | 37°C | 30°C |
| कोलकाता | 36°C | 30°C |
| लखनऊ | 43°C | 29°C |
| पटना | 42°C | 28°C |
| रांची | 39°C | 27°C |
| भोपाल | 41°C | 30°C |
| जयपुर | 41°C | 31°C |
| शिमला | 28°C | 18°C |
| नैनीताल | 31°C | 21°C |
पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
- पंजाब में बारिश का अलर्ट (23-28 मई): अमृतसर, पठानकोट में मौसम विभाग ने 23 मई को हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पठानकोट में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि लुधियाना, पटियाला, मोहाली, बठिंडा, फाजिल्का में लू के साथ गर्म हवाएं जारी रहेंगी।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
- उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट (23-28 मई): राजधानी देहरादून में 23 मई को गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। नैनीताल में मौसम विभाग ने तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में गर्मी के साथ धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। वहीं पिथौरागढ़, चमोली जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट (23 मई): शिमला में 23 मई को बारिश और गरज-चमक की संभावना है। कांगड़ा में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मंडी, कुल्लू में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मनाली, चंबा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
- राजस्थान में लू और आंधी का अलर्ट (23-28 मई): राजस्थान के जयपुर में गर्म हवाएं और लू का असर जारी है। जबकि जैसलमेर में 24-28 मई के बीच भीषण लू की संभावना है। बीकानेर, बाड़मेर धूल भरी आंधी चल सकती है। कोटा, श्रीगंगानगर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
-
- झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट (24-28 मई): झारखंड में 23 से 28 मई के के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची में 24 और 25 मई को तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। जबकि जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।
[ad_2]








