आलिया भट्ट की ‘एल्फा’ अब ओटीटी पर, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज

0

डेस्क : आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन फिल्म ‘एल्फा’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, ‘एल्फा’ 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।

शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार महिला स्पाई एजेंट के किरदार में एक्शन करती नजर आई हैं। इनके अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

‘एल्फा’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया और शरवरी के एक्शन सीक्वेंस को खासा पसंद किया गया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अब मेकर्स को फिल्म की ओटीटी रिलीज से बेहतर दर्शक संख्या की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म करीब 100 से 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और भारत में लगभग 58 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन करीब 99 करोड़ रुपये बताया गया है।

ओटीटी पर रिलीज होने के बाद ‘एल्फा’ को देश के साथ-साथ विदेशों में भी बड़ी संख्या में दर्शक मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 28 अगस्त की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।