बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत


स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में 5 विकेट से मात दी। मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 19 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया।

बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। भारत की ओर से राधा यादव ने तीन विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए जुएरिया फिरदौस ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। इसके जवाब में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि तीसरे ओवर में मंधाना 6 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। शेफाली ने 34 गेंद में 53 रन की दमदार पारी खेली। यास्तिका भाटिया ने 18 गेंद में 23 और ऋचा घोष 12 गेंद में 10 रन ही बना सकीं।

मैनचेस्टर में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। दिलारा अख्तर 8 गेंद में चार रन बनाकर आउट हुईं। रेणुका ने उन्हें पवेलियन भेजा। भारतीय क्षेत्ररक्षकों की गलतियों का सबसे अधिक फायदा सलामी बल्लेबाज जुयैरिया फिरदौस को मिला, जिन्हें पांचवें ओवर तक तीन जीवनदान मिले। हालांकि वह इन मौकों का पूरी तरह फायदा नहीं उठा सकीं और 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गईं। नंदनी ने उन्हें आउट किया।अंतिम ओवर में श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट भी झटके।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। भारतीय टीम ने दो बदलाव करते हुए प्रेमा यादव और अरुंधति रेड्डी की जगह राधा यादव और रेणुका ठाकुर को एकादश में शामिल किया है। बांग्लादेश की टीम बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतर रही है। भारतीय टीम ने जारी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत दमदार तरीके से की थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का मुंह देखना पड़ा और अब टीम को अपने बाकी दो मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार चार जीत के साथ शीर्ष पर है, जबकि दूसरे स्थान के लिए भारत और अफ्रीका में टक्कर है। हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles