भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना


डेस्क :  रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने भारत और पाकिस्तान के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक बड़ा और महत्वपूर्ण देश है, लेकिन पिछले वर्षों में भारत ने जिस गति से आर्थिक, तकनीकी और औद्योगिक प्रगति की है, वह उल्लेखनीय है। उन्होंने भारत को रूस का विश्वसनीय और रणनीतिक साझेदार बताया।

एक कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में विकास के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक वृद्धि, तकनीकी क्षमता और वैश्विक प्रभाव में वृद्धि की प्रशंसा की। पुतिन ने कहा कि भारत आज विश्व की प्रमुख शक्तियों में से एक के रूप में उभर रहा है।

रूसी राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि भारत और रूस के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और बदलते वैश्विक समीकरणों के बावजूद दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत की अमेरिका और अन्य देशों के साथ बढ़ती साझेदारी से रूस-भारत संबंधों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की भी सराहना करते हुए कहा कि उन पर किसी प्रकार का बाहरी दबाव डालने की कोशिश बेकार है, क्योंकि भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के आधार पर निर्णय लेता है। उन्होंने कहा कि भारतीय नेतृत्व राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

भारत और रूस के बीच रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से सहयोग रहा है। दोनों देश ब्रिक्स, एससीओ और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर भी करीबी समन्वय बनाए हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles