भारत की टी20 टीम का पुनर्गठन, अय्यर कप्तान और युवा वैभव का चयन


स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव करते हुए चयन समिति ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कमान श्रेयर अय्यर को सौंप दी है। यह फैसला आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टीम चयन के दौरान लिया गया, जिसमें नेतृत्व और युवा खिलाड़ियों को लेकर अहम निर्णय किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किया गया है और उनकी जगह श्रेयर अय्यर को नई जिम्मेदारी दी गई है। चयन समिति का मानना है कि अय्यर का हालिया प्रदर्शन, आईपीएल में कप्तानी अनुभव और निरंतरता टीम के लिए उपयोगी साबित होगी।

टीम में एक और बड़ा नाम 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। वैभव को पहली बार भारतीय सीनियर टी20 टीम में जगह दी गई है। उन्हें भविष्य की योजना के तहत तैयार किए जा रहे खिलाड़ियों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके साथ ही टीम प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर देकर एक नई और संतुलित टीम तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 श्रृंखला को नए नेतृत्व और संयोजन की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है, जहां श्रेयर अय्यर की कप्तानी पर सभी की नजरें रहेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles