[ad_1]
सीजेआई सूर्यकांत की युवाओ को लेकर की गई टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर अस्तित्व में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की विरोधी पार्टी का भी जन्म हो गया है। एक कार्टून सीरीज ‘ऑगी ऐंड द कॉकरोचेज’ से प्रेरित ‘ऑगी जनता पार्टी’ ने कॉकरोच जनता पार्टी से सवाल करने शुरू कर दिए हैं। आपको बता दें कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिन मे ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इंस्टाग्राम पर तो इसने बीजेपी और कांग्रेस को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारत में इस पार्टी के एक्स हैडल को बंद कर दिया गया है।
सीजेपी से ओजेपी के सवाल
ऑगी जनता पार्टी यानी OJP ने सीजेपी की फाउंडर अभिजीत दीपके पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। ओजेपी ने पूछा कि उनका आम आदमी पार्टी से क्या कनेक्शन है। क्योंकि 2024 में बोस्टन रवाना होने से पहले उन्होंने मनीष सिसोदिया को धन्यवाद दिया था। दिपके ने पोस्ट में कहा था. मैं आपके साथ काम करने का अवसर मिलने के लिए आपका आभारी हूं। अब मैं आपके ही दिशानिर्देश पर बोस्टन रवाना हो रहा हूं। दूरियों से मेरी AAP के प्रति प्रतिबद्धता कभी काम नहीं होगी।
ओजेपी का नारा क्या है
ओजेपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इसका लक्ष्य है, सभी तरह के कॉकरोच का विनाश करना। इसमें लिखा गया है, ‘कोई भी रोच, किसी भी साइज का, किसी भी प्रजाति का, मारा जाएगा।’
सीजेपी की तीखी आलोचना
ओजेपी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की तीखी आलोचना कर रहा है। ओजेपी ने इंस्टाग्राम पर स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, तलवार की धार पर बनी इस भूमि के युवा आज खुद को कॉकरोच कहलाने पर इतरा रहे हैं। यह वास्तव में बेरोजगारी के चरम पर पहुंचने के लक्षण हैं।
पशु कल्याण पर फोकस
ओजेपी ने पशुओं की सुरक्षा का अपना घोषणापत्र भी जारी किया है और कहा है कि पशुओं के लिए फ्री हेल्थकेयर, मजबूत कानून, ज्यादा से ज्यादा शेल्टर और अडॉप्टेशन कैंपेन चलाए जाएंगे। इस ग्रुप ने भी NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए न्याय की मांग की है। ओजेपी के इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।
सीजेपी को कांग्रेस का साथ
केरल में सत्तारूढ़ कांग्रेस, उसके सहयोगी दल आईयूएमएल और विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कई युवा नेताओं ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) नामक एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अकाउंट के प्रति अपना समर्थन जताया है। नवनिर्वाचित विधायक अबिन वर्की (कांग्रेस), पी के नवास और टी पी अशरफअली (आईयूएमएल), तथा वी के सनोज (माकपा) ने शुक्रवार को सीजेपी का समर्थन किया। इस व्यंग्यात्मक अभियान को छात्र नेताओं का भी साथ मिला है, जिसमें ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) के प्रदेश अध्यक्ष एम शिवप्रसाद ने इसके पक्ष में बात की।
एक टेलीविजन चैनल से बात करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वर्की ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ वाजिब सवाल उठाने वाले किसी भी आंदोलन का समर्थन करने में कुछ भी गलत नहीं है।
[ad_2]








