इजरायल में किसी गठबंधन को बहुमत नहीं, 10 नवंबर को शपथ लेगी नई संसद

0

डेस्क : इजरायल की केंद्रीय निर्वाचन समिति ने संसदीय चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणामों के अनुसार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, किसी भी गठबंधन को संसद में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें नहीं मिल पाई हैं।

120 सदस्यीय इजरायली संसद (नेसेट) में नेतन्याहू के समर्थन वाले गठबंधन को कुल 53 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें प्राप्त हुई हैं। वहीं, अरब दलों ने संयुक्त रूप से 19 सीटों पर जीत दर्ज की है।

निर्वाचन समिति के अनुसार, याशर पार्टी को 21, बेयाचाद को 12, जॉइंट लिस्ट को 11, डेमोक्रेट्स और राम को आठ-आठ सीटें मिली हैं। इसके अलावा इजरायल बेतेनु, यूनाइटेड टोरा जूडाइज्म और ओत्जमा येहुदित को सात-सात सीटें मिली हैं। शास और धार्मिक जायोनिज्म पार्टी ने छह-छह सीटें हासिल की हैं।

चुनाव में कुल 77.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन समिति के मुताबिक, कुल 57,16,665 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

नई संसद का शपथ ग्रहण समारोह 10 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 4 नवंबर को अंतिम आधिकारिक परिणाम राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को सौंपे जाएंगे। बहुमत नहीं मिलने के कारण अब सरकार गठन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बातचीत महत्वपूर्ण होगी। सरकार बनाने के लिए 61 सांसदों का समर्थन आवश्यक है।