[ad_1]
स्पोर्ट्स डेस्क : इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन सीरीज का दूसरा मैच आज यानी गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा है। 3 बल्लेबाजों ने भारत के लिए अर्धशतक जड़ा, जबकि अफगानिस्तान के लिए 5 विकेट अब्दुल्लाह अहमदजई ने निकाले। इंडिया ए के लिए प्रभसिमरन ने 84 रन बनाए, जबकि 66-66 रनों की पारी कप्तान तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने खेली।
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने को कहा था। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने भारतीय पारी का आगाज धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की पार्टनरशिप हुई। भारत को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा जो अर्धशतक से चूके, मगर 21 गेंदों पर 44 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद बैटिंग करने आए प्रियांश आर्या ने फिर निराश किया और 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 12वें ओवर में 100 रन पूरे किए। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर शतक जड़ा। 22वें ओवर में भारत को तीसरा झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा है जो 84 के निजी स्कोर पर आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह शतक से चूक गए। रुतुराज गायकवाड़ 66 रन बनाकर आउट हुए, वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने भी फिफ्टी ठोकी। कप्तान तिलक वर्मा भी 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI
भारत-ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज।
अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई।
[ad_2]








