जो डर जाएगा, चला जाएगा- ऑपरेशन लोटस पर बोले अखिलेश; SP में टूट का राजभर का दावा


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सपा में टूट वाले दावे पर जोरदार पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जो डरेगा, छोड़कर चला जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय पार्टी से भी कुछ विधायक भी पाला बदलने को तैयार हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसी तरीके से काम करती है। कई दलों को तोड़ चुकी है। यूपी में आप देखेंगे तो समाजवादी पार्टी के कई विधायक, एमएलसी, राज्यसभा उन्होंने तोड़े थे। क्या स्वार्थ रहा होगा, क्या लालच रहा होगा, क्या डर रहा होगा। और लालच देकर, डराकर वो कुछ भी करने वाले लोग हैं। जो डर जाएगा, अपना दल छोड़कर चला जाएगा। अगर बीजेपी से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। और, मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है।

कई बीजेपी विधायक भी पाला बदलने की तैयारी में हैं

अब भाजपा को मैं नहीं तोडू़ंगा। उनके विधायकों को नहीं लेंगे। भाजपा, जो औरों की पार्टी तोड़ रही है, औरों के सांसद छीन रही है। यूपी में उन्हीं के विधायक तैयारी में हैं, पाला बदलने के लिए। कई ऐसे लोग हैं वो समय पर ही पत्ते खोलते हैं। उनका भरोसा ही नहीं है। लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में राजभर के ट्वीट पर सवाल पूछा था तो दाना और गाना, कब तक चलेगा ये अफसाना बोलकर छोड़ दिया।

राम मंदिर को लेकर भी बीजेपी को घेरा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चढ़ावा चोरी को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी को घेरा। अखिलेश यादव कहा कि भाजपा का धर्म का मतलब सिर्फ धन है। सीसीटीवी की फुटेज गायब हो जा रही है। सीसीटीवी से सीसी का राज खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसी का मतलब चढ़ावा चोरी-चंदा चोरी है। अखिलेश यादव ने गोरखपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली के आंकड़े पेश किए। इसके साथ उन्होंने गोरखपुर में जल्द कार्यकर्ता सम्मेलन करने की बात कही।

राजभर ने ट्वीट कर किया बड़ा दावा

इससे पहले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा टूट का बड़ा दावा किया। सपा को लेकर एक बड़ा दावा सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। ओपी राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होना तय है। उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें लेटर सौंपा है। राजभर ने ट्वीट किया है। ट्वीट में खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला के मुद्दे पर भी जोर दिया। राजभर ने कहा कि इन घोटालों का मास्टरमाइंड कौन है? पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles