कमरे में कैमरा, बाहर ब्लैकमेलिंग का जाल; कानपुर में बड़ा खुलासा


कानपुर :  उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर स्थित एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि गिरोह होटल के कमरों में हिडन कैमरे लगाकर ग्राहकों के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था और बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रकम वसूलता था।

पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरों में चार्जर जैसे दिखने वाले हिडन कैमरे लगाए गए थे। छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और रिकॉर्डिंग डिवाइस बरामद किए गए। जांच में 50 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ग्राहकों से पैसे ऐंठे जाते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रमोद गुप्ता ने कुछ समय पहले ही होटल किराये पर लिया था। आरोप है कि आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को झांसा देकर इस नेटवर्क में शामिल किया जाता था। ग्राहकों से वसूली गई रकम का एक हिस्सा महिलाओं को भी दिया जाता था।

बताया जा रहा है कि होटल रिहायशी इलाके में होने के बावजूद वहां बड़ी पार्किंग की व्यवस्था थी, जिससे लोगों की आवाजाही पर आसपास के निवासियों को अधिक संदेह नहीं होता था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles