लाइव इवेंट में US राजदूत से फोन पर बोले ट्रंप- मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन


नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के लिए खास संदेश भेजा है। पीएम मोदी ने रविवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन किया। ट्रंप ने लाइव इवेंट के दौरान फोन पर कहाकि वह पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं और भारत को बहुत प्यार ज्यादा करते हैं। ट्रंप ने यह बात अमेरिका के 250वें आजादी के मौके पर कही हैं। जब उनका फोन आया सर्जियो गोर, दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे थे। ट्रंप ने भारत और भारत के शीर्ष नेता के प्रति अपने गहरे लगाव को जाहिर किया।

दोनों के नेतृत्व में गहरी होगी साझेदारी
कार्यक्रम के दौरान सर्जियो गोर ने कहाकि ट्रंप और मोदी के नेतृत्व में अमेरिका और भारत की साझेदारी और गहरी होगी। गोर ने कहाकि यह एक खुली रणनीति है और ट्रंप व पीएम मोदी के व्यक्तिगत संबंध इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहाकि जब भी मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करता हूं तो पीएम मोदी के बारे में अच्छी बातें सुनने को मिलती हैं। गोर ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा पूछे जाने वाले पहले सवालों में से एक यह होगा, ‘मेरे मित्र, प्रधानमंत्री कैसे हैं?’ उन्होंने कहाकि ऐसा इसलिए क्योंकि यह संबंध नया नहीं है। यह एक साल पुराना नहीं है, बल्कि काफी गहरा है।

आर्थिक-रणनीतिक सहयोग में साथ
सर्जियो गोर ने आगे कहाकि दोनों देश आर्थिक और रणनीतिक सहयोग के विस्तार पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि जैसा कि आप जानते हैं, प्रशासन में हर किसी के लिए हमारी सीधी रेखा है। लेकिन विशेष रूप से हमारे राष्ट्रपति के लिए, यह वह साझेदारी है जो बाजार को खोलती है, नवाचार को बढ़ावा देती है और अमेरिकियों और भारतीयों दोनों के लिए अच्छी नौकरियां पैदा करती है। उन्होंने कहाकि अमेरिका फर्स्ट का मतलब, अकेले अमेरिका नहीं है। हर हफ्ते हम उन अवसरों की पहचान करते हैं जो दोनों देशों के लिए बेहतर होती है।

मार्को रुबियो की पीएम मोदी से मुलाकात
गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आए हुए हैं। उन्होंने पीएम मोदी से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहाकि रुबियो और प्रधानमंत्री मोदी व्यापार और रक्षा संबंधों को मजबूत करने और महत्वपूर्ण तथा उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद, रुबियो ने अमेरिकी दूतावास में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत को अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण भागीदार बताया। साथ ही संकेत दिया कि दोनों पक्ष आने वाले महीनों में संबंधों को और मजबूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं करने की योजना बना रहे हैं।

रुबियो ने कहाकि नेताओं के बीच का संबंध बहुत महत्वपूर्ण है। ये दोनों बेहद गंभीर नेता हैं जो न केवल अल्पकालिक बल्कि दीर्घकालिक लक्ष्यों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इस बात पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमारे देशों के बीच संबंधों की नींव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्वॉड ढांचे के तहत सहयोग बढ़ाने के लिए वॉशिंगटन की गंभीरता पर भी जोर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles