पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा, 1 महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

0

[ad_1]

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक महीने में तीसरी बार कीमतों को बढ़ाया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

कहां कितना मंहगा हुआ पेट्रोल और डीजल? (Petrol Diesel latest price)

पेट्रोल का रेट डीजल का रेट

दिल्ली – 99.51 रुपये (0.87) 92.49 रुपये (+ 0.91)

कोलकाता – 110.64 रुपये (+0.94) 97.02 (+0.95)

मुंबई – 108.49 रुपये ((+0.90) 95.02 रुपये (+0.94)

चेन्नई – 105.31 रुपये (0.82) 96.98 (0.87)

कब-कब बढ़े दाम? (Petrol Diesel price hike news)

इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे का इजाफा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किया था। यह दूसरी बार था जब मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

इसी महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सबसे पहली बार 3-3 रुपये का इजाफा किया था। बता दें, तीन बार में अबतक पेट्रोल और डीजल का रेट दिल्ली में करीब 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है।

[ad_2]