बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिल गया बड़ा काम, राज्यसभा में निभाएंगे खास जिम्मेदारी

0

[ad_1]

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राघव चड्ढा हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उच्च सदन में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, राज्यसभा सभापति ने सदन की याचिका समिति का पुनर्गठन किया है।

भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करते हुए इसके 10 सदस्यों को मनोनीत किया है। राज्यसभा सचिवालय से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन की ओर से पुनर्गठित समिति 20 मई, 2020 से प्रभावी है और ‘राघव चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’

राघव चड्ढा की समिति में ये सांसद भी शामिल

बीजेपी सांसद राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली याचिका समिति में उनके अलावा जो सांसद राज्यसभा सभापति की ओर से सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं, वे हैं-

  • हर्ष महाजन
  • गुलाम अली
  • शंभु शरण पटेल
  • मयंक कुमार नायक
  • मस्थान राव यादव बीधा
  • जेबी मेथेर हिशाम
  • सुभाशीष खुंटिया
  • रवंगवरा नारजारी
  • संतोष कुमार

राज्यसभा की याचिका समिति क्या करती है

  • राज्यसभा की याचिका समिति का प्राथमिक कार्य सदन के सामने पेश की गई याचिकाओं की जांच करना है।
  • यह समिति कार्यपालिका के कार्य से संबंधित विशेष सार्वजनिक शिकायतों या सामान्य सार्वजनिक महत्त्व के मामलों की भी जांच करती है।
  • यह समिति नागरिकों के लिए एक औपचारिक मंच के तौर पर काम करती है।
  • यहां वे तब अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं, अगर उन्हें सामान्य प्रशासनिक रास्ते से राहत नहीं मिल पाती।

राघव चड्ढा आप से बीजेपी में कब शामिल हुए

  • राघव चड्ढा पंजाब से आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।
  • 24 अप्रैल, 2026 को उन्होंने आप के दो-तिहाई से ज्यादा यानी कुल सात राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर अपने गुट का बीजेपी में विलय कर लिया।
  • राघव चड्ढा के साथ जिन आप सांसदों ने बीजेपी का कमल थामा, उनमें संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, राजिंदर गुप्ता और स्वाति मालीवाल शामिल हैं।

[ad_2]