साई सुदर्शन बाहर, सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी

0

स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चोटिल साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी जगह बल्लेबाज सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

साई सुदर्शन दाहिने पैर के अंगूठे में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। बोर्ड के मुताबिक, उनकी रिकवरी अच्छी गति से चल रही है और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

लंबे समय बाद टेस्ट टीम में लौटे सरफराज

साई सुदर्शन के स्थान पर सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है। सरफराज ने आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। अब उन्हें एक बार फिर टेस्ट टीम में जगह मिली है।

सरफराज श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ेंगे। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले में खेला जाना है।

शुभमन गिल संभालेंगे टीम की कमान

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उप-कप्तान हैं। टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा समेत कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी और सरफराज खान।

साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी से भारतीय टीम को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना होगा। वहीं सरफराज के चयन से मध्यक्रम में टीम को एक अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज का विकल्प मिल गया है।