महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज का बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया


साउथम्प्टन :आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही बड़ा उलटफेर करते हुए गत चैंपियन न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले का फैसला अंतिम ओवर में हुआ, जहां वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम के लिए ब्रुक हॉलिडे ने 40 रन और मैडी ग्रीन ने नाबाद 35 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। वहीं सोफी डिवाइन ने 22 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से आलिया एलेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत साधारण रही, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज शेमेन कैंपबेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए यादगार पारी खेली। कैंपबेल ने नाबाद 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की चुनौती को निष्फल कर दिया। उनकी यह पारी वेस्टइंडीज की जीत की सबसे बड़ी वजह साबित हुई।

मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, लेकिन वेस्टइंडीज ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम ने 2024 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का भी बदला चुकता कर लिया।

शेमेन कैंपबेल को उनकी मैच विजेता पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गत चैंपियन न्यूजीलैंड के लिए यह टूर्नामेंट की निराशाजनक शुरुआत रही, जबकि वेस्टइंडीज ने इस जीत से खिताब की दौड़ में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles