डेस्क : उद्योगपति गौतम अडानी ने अमेरिका में चल रहे मामले को वापस लेने की प्रक्रिया को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले को खत्म करने के पीछे किसी तरह का कोई वादा, समझौता या गुप्त डील नहीं हुई है।
अडानी ने अमेरिकी अदालत में दाखिल शपथपत्र में कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी पेशकश या समझौते की जानकारी नहीं है, जिसके बदले अमेरिकी अधिकारियों की ओर से मामला वापस लेने की कार्रवाई की गई हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी तरह के लाभ या लेन-देन की जानकारी उन्हें नहीं है।
गौरतलब है कि अमेरिका में अडानी समूह से जुड़े मामले को लेकर न्याय विभाग की ओर से अदालत में केस को आगे न बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद अदालत ने इस प्रक्रिया को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था।
अडानी ने अपने हलफनामे में कहा कि उन्हें किसी भी ऐसे समझौते, वादे या पेशकश के बारे में जानकारी नहीं है, जो मामले को खत्म करने से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के पीछे किसी प्रकार का लेन-देन या प्रतिफल शामिल नहीं है।
अब अमेरिकी अदालत इस मामले में दाखिल दस्तावेजों और स्पष्टीकरणों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगी।








