बॉलिंग मशीन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 25 गेंदों में जड़ा शतक

0

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी को लेकर चर्चा में हैं। महज़ 15 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया के टॉप गेंदबाज़ों के खिलाफ अपनी आक्रामक शैली से सबको प्रभावित किया है। इस बार उन्होंने बॉलिंग मशीन के सामने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब शो पर एक खास चैलेंज के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 50 गेंदों में 100 रन बनाने का लक्ष्य स्वीकार किया। चुनौती की शर्त यह थी कि हर गेंद के साथ उसकी रफ्तार 51 मील प्रति घंटा से बढ़ती जाएगी।

इस मुश्किल चैलेंज में वैभव सूर्यवंशी ने बेखौफ बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 25 गेंदों में ही शतक पूरा कर दिया। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए और अधिकतर रन चौके-छक्कों से बनाए। उनके स्कोर में 14 छक्के, 4 चौके, 2 सिंगल और 1 डबल शामिल रहा।

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी इस दौरान पूर्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। इसी शो में भारतीय बल्लेबाज़ श्रेेयस अय्यर ने 22 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड कायम किया हुआ है। वैभव के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था, लेकिन आखिरी ओवरों में वह बड़ी हिट्स नहीं लगा पाए। उन्होंने 10 गेंदों में 53 रन तक तेज शुरुआत की थी।

इस शो में कई बड़े खिलाड़ी भी हिस्सा ले चुके हैं, जिनमें रोहित शर्मा, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और राशिद खान जैसे नाम शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल 2026 सीज़न में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं और सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों में शीर्ष पर हैं। वे इस सीज़न में रन बनाने वालों की सूची में भी पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

[ad_2]