स्पोर्ट्स डेस्क : महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया है। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला है। ऋचा घोष और स्मृति मंधाना ने पहली पारी में तूफानी बल्लबाजी की थी। 171 रनों के जवाब में पाक 106 पर ऑलआउट हो गई।


