डेस्क : अभिनेता सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में हुए चाकू हमले को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि घटना को काफी समय बीत जाने के बावजूद उसका असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। आज भी जब उनकी नजर चाकू पर पड़ती है तो उन्हें उस हमले की याद आ जाती है।
सैफ अली खान पर जनवरी 2025 में मुंबई स्थित उनके घर में घुसे एक हमलावर ने चाकू से हमला किया था। इस हमले में अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।
अभिनेता ने बताया कि शारीरिक चोटों से उबरने के बाद भी इस घटना का मानसिक प्रभाव उनके साथ बना हुआ है। चाकू जैसी चीज देखने पर उन्हें उस भयावह रात की याद ताजा हो जाती है।
सैफ पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठे थे। इस घटना ने बॉलीवुड के साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी चिंता में डाल दिया था।








