जयपुर : युवाओं को आधुनिक शिक्षा और कौशल से जोड़कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के उद्देश्य से स्विफ्ट सिक्योर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विवेक विहार, सोडाला में टेक्नोग्लोब आईटी स्किलिंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत की गई। संस्थान का शुभारंभ स्विफ्ट सिक्योर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सूर्यकांत सिंह और सक्सेस कोचिंग क्लासेज के फाउंडर प्रतीक जैन एवं उनकी पत्नी खुशबू जैन ने किया। आयोजित उद्घाटन समारोह में शिक्षा, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सूर्यकांत सिंह ने कहा कि युवाओं को केवल डिग्री नहीं, बल्कि ऐसा ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास देना जरूरी है, जिससे वे रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होकर भविष्य बनाने वाले बन सकें। इसी सोच को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से टेक्नोग्लोब आईटी स्किलिंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत की गई है।उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल्स युवाओं के लिए बेहद जरूरी हैं। संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी शिक्षा, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल जयपुर के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के भविष्य को भी मजबूत करने में योगदान देगी।
इस अवसर पर सक्सेस कोचिंग क्लासेज के फाउंडर प्रतीक जैन ने भी संस्थान के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सही मार्गदर्शन और कौशल युवाओं के करियर को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोग्लोब आईटी स्किलिंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जाएगा। वहीं खुशबू जैन ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा के साथ उनके कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
सूर्यकांत सिंह ने संस्थान के शुभारंभ पर टेक्नोग्लोब आईटी स्किलिंग इंस्टीट्यूट की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में युवाओं के सपनों को दिशा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बने।
टेक्नोग्लोब इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शन एवं सक्सेस कोचिंग क्लासेज के सहयोग से स्थापित इस संस्थान में आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ विभिन्न प्रतियोगी एवं शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की तैयारी भी कराई जाएगी। सक्सेस कोचिंग क्लासेज के फाउंडर प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं, बीटेक, बीसीए, एमसीए, एमबीए के साथ जेईई एवं नीट की गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुखी कोचिंग उपलब्ध होगी। प्रतीक जैन को शिक्षा क्षेत्र में 11 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
संस्थान की स्थापना में सूर्यकांत सिंह की पहल और युवाओं को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की सोच को महत्वपूर्ण आधार माना गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल किसी भी युवा के जीवन को नई दिशा देने की सबसे मजबूत ताकत हैं और इसी विचार के साथ इस संस्थान को आगे बढ़ाया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में श्री हरीश यादव, श्री अर्जुन सिंह ठाकुर, श्रीमती कुमारी देवी, डॉ. योगिता सिंह, श्री शशिकांत, श्री सुरेशचंद जैन, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती पारुल देवी, श्री मनोज जैन, श्रीमती मीना देवी, श्री आदित्य, श्री दिलीप जैन, श्रीमती मोनिका, श्री अक्षत पाटनी, श्री धर्मेंद्र, श्रीमती नीलम एवं श्री राजेंद्र होटला सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर टेक्नोग्लोब टीम के डायरेक्टर डॉ. शिराज़ खान, अफ्शा खान एवं डॉ. चैरी जैन के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।
सूर्यकांत सिंह एवं खुशबू जैन, डायरेक्टर्स, स्विफ्ट सिक्योर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड तथा प्रतीक जैन, फाउंडर, सक्सेस कोचिंग क्लासेज ने विश्वास जताया कि टेक्नोग्लोब आईटी स्किलिंग इंस्टीट्यूट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।








