सलमान खान के सवाल पर अरबाज खान ने बीच में रोकी बातचीत, बिना जवाब दिए चले गए

0

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेता और फिल्ममेकर अरबाज खान हाल ही में मुंबई में एक ज्वेलरी ब्रांड के इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कार्यक्रम से जुड़े सवालों के बीच जब उनसे उनके भाई और अभिनेता सलमान खान को लेकर सवाल किया गया तो अरबाज अचानक नाराज हो गए और बातचीत बीच में ही खत्म कर वहां से चले गए।

दरअसल, एक मीडिया कर्मी ने अरबाज खान से सलमान खान के हालिया बयान को लेकर सवाल पूछना शुरू किया। सवाल पूरा होने से पहले ही अरबाज ने बातचीत रोकते हुए कहा, “एक्सक्यूज मी, थैंक्यू… थैंक्यू सो मच।” इसके बाद वह वहां से हटने लगे।

मीडिया ने जब उनसे इस सवाल को लेकर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की तो अरबाज ने पूछा कि क्या यह सवाल उस इवेंट से संबंधित है, जिसमें वह शामिल हुए थे। जब उन्हें बताया गया कि सवाल कार्यक्रम से जुड़ा नहीं है, तो वह बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।

बताया जा रहा है कि अरबाज से सलमान खान के उस बयान को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज को लेकर होने वाली ट्रोलिंग और उनकी निजी तस्वीरें लेने जैसे मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

अरबाज खान का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके इस अंदाज को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, अरबाज ने सलमान खान से जुड़े सवाल पर विस्तार से कोई टिप्पणी नहीं की।