स्पोर्ट्स डेस्क : इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो टेस्ट मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 25 जून से गाले में खेला जा रहा है। इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। भारत ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। ट्रॉई सीरीज अपने नाम करने के बाद इंडिया ए की नजरें टेस्ट में धाक जमाने पर होगी। हाल ही में श्रीलंका में ही भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज खेली गई थी, जिसके फाइनल में टीम इंडिया ने मेजबानों को बुरी तरह रौंदकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। फाइनल के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे थे, जिन्होंने 29 गेंदों पर 94 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि वह इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है। वैभव सूर्यवंशी इस समय सीनियर टीम के साथ आयरलैंड दौरे पर हैं। वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड दौरे पर डेब्यू 26 जून को हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
ध्रुव जुरेल श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। वहीं एक्शन में रुतुराज गायकवाड़ देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, हर्ष दुबे, आकिब नबी डार और अंशुल कंबोज जैसे सितारे होंगे। कुछ खिलाड़ी भारतीय सीनियर टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, वहीं कुछ अभी भी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया ए सीरीज इन सभी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है।


